
राजकीय आईटीआई हाटा में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर।शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के मोतीचक के ब्लाक के भलुही में स्थित राजकीय आईटीआई हाटा में शिक्षक सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहीं मोतीचक ब्लाक की ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता होता है। शिक्षक के बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।जबकि इस वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी प्रशिक्षण प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य पी. एन. शर्मा ने किया जबकि आभार कार्यदेशक ने पियूष कांत सिंह ने ज्ञापित किया।इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में अनुदेशक अनिल यादव, विनय कुमार, मुकुल हेमलता,अर्चना भारती, प्रभात कुमार आजाद शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।
