
लोकायुक्त NEWS
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तेज कर दी गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घायलों से भी मुलाकात कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। टीम ने केजीएमयू में भर्ती पीड़ितों से घटना के संबंध में बयान लिए।
एसआईटी के सदस्य अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार ने मौके पर करीब एक घंटे तक जांच की और पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों और विभागों से पूछताछ की जाएगी तथा जल्द जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जले हुए उपकरण, मलबा और तार सहित कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। एसआईटी को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी और चार अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
