HomeNational (राष्ट्रीय)महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में योग का महासंगम: 5 हजार लोगों ने किया...

महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में योग का महासंगम: 5 हजार लोगों ने किया सामूहिक योग, स्वस्थ विश्व का लिया संकल्प

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त NEWS
कुशीनगर।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 5 हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र एवं महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर में आयोजित जनपदीय योग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित मुख्य अतिथि डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का विश्वव्यापी उत्सव है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पी.एन. पाठक, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने सहभागिता की। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के निर्देशन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री के कोलकाता से प्रसारित योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments