HomeNational (राष्ट्रीय)मथुरा-वृंदावन में टूटी परंपराओं की बेड़ियां: विधवा माताओं ने खेली रंगों की...

मथुरा-वृंदावन में टूटी परंपराओं की बेड़ियां: विधवा माताओं ने खेली रंगों की होली, गोपीनाथ मंदिर में उमड़ा उल्लास !

लोकायुक्त NEWS
धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन में सोमवार को सामाजिक कुरीतियों को चुनौती देता एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। सुलभ इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर विडोज़ के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर में भव्य होली महोत्सव आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों विधवा माताओं ने अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेलकर अपने जीवन में खुशियों के रंग भरे।

इस अनूठी पहल की शुरुआत सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक ने की थी, जिसका उद्देश्य समाज से उपेक्षित विधवा महिलाओं को सम्मान और आनंद के साथ जीवन जीने का अवसर देना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसर भजन, होली गीतों और रसिया की धुनों से गूंज उठा।

वृद्ध माताएं भक्ति और उमंग में सराबोर नजर आईं। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कान्हा की भक्ति में जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में संयोजिका नित्या पाठक सहित संस्था के पदाधिकारियों ने माताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

यह आयोजन न केवल रंगों का उत्सव बना, बल्कि सामाजिक बदलाव का सशक्त संदेश भी दे गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments