HomeNational (राष्ट्रीय)मतदाता सूची सुधार अभियान में जुटा प्रशासन, नए वोटरों का हुआ पंजीकरण...

मतदाता सूची सुधार अभियान में जुटा प्रशासन, नए वोटरों का हुआ पंजीकरण !

लोकायुक्त NEWS
बैलिस्टर तिवारी
कुशीनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को कुशीनगर जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण, विसंगतियों का निराकरण तथा नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) आलेख मतदाता सूची के साथ मौजूद रहे और मतदाताओं को सूची का सार्वजनिक पठन-प्रदर्शन कर जानकारी दी। नागरिकों द्वारा बताई गई त्रुटियों को मौके पर दर्ज करते हुए सुधार प्रक्रिया शुरू की गई। पूर्व में चिन्हित लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज पर सुनवाई की गई तथा नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण कराया गया। फोटो संबंधी त्रुटियों के सुधार के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए।

अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने खजुरिया स्थित संविलियन प्राथमिक विद्यालय के बूथ 128 से 131 तथा पडरौना के गोस्वामी तुलसी दास इंटर कॉलेज के बूथ 326 से 332 का निरीक्षण किया। उन्होंने BLO से प्रगति की जानकारी लेकर पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और मतदाताओं से संवाद कर विवरण सत्यापित कराने की अपील की।

प्रशासन ने नागरिकों से समय रहते नाम, फोटो व अन्य विवरण जांचकर आवश्यक सुधार कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष व त्रुटिरहित संपन्न हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments