HomeNational (राष्ट्रीय)जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान कुशीनगर का लाल 22 वर्षीय...

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान कुशीनगर का लाल 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह शहीद !

लोकायुक्त NEWS
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र से बेहद दुःखद खबर सामने आई है। हाटा नगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद नगर बकराबाद निवासी भारतीय सेना के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहादत का कारण अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कैप्टन अमन सिंह ने लगभग दो वर्ष पहले टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के माध्यम से भारतीय सेना जॉइन की थी और यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। बेहद कम उम्र में देश सेवा का संकल्प लेकर सेना में शामिल हुए अमन सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता यशवंत सिंह निजी इंजीनियर हैं। कैप्टन अमन अविवाहित थे और परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के कई सपने संजो रखे थे, जो शहादत की खबर के साथ ही टूट गए।

शहीद की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और रात से ही घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय विधायक मोहन वर्मा भी देर रात शहीद के आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे तक शहीद कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास हाटा लाए जाने की संभावना है, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। क्षेत्रवासियों को अपने वीर सपूत पर गर्व है, जबकि शोक और सम्मान का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments