Homeउत्तर प्रदेशभारी बारिश का असर: कुशीनगर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से...

भारी बारिश का असर: कुशीनगर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

बैलिस्टर तिवारी/ लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर।जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने 26 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा अन्य सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे।
आदेश में संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को स्वयं उत्तरदायी माना जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments