Homeउत्तर प्रदेशबाड़ी पुल घाट पर विसर्जन व्यवस्था में भेदभाव के आरोप, नगर पालिका...

बाड़ी पुल घाट पर विसर्जन व्यवस्था में भेदभाव के आरोप, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल

एक दिन पहले जेसीबी, लाउडस्पीकर और सफाईकर्मियों की थी तैनाती, अगले दिन व्यवस्थाएं हटने से उठे सवाल

बैलिस्टर तिवारी/ लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बाड़ी पुल घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर पालिका परिषद कुशीनगर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 21 अक्टूबर 2026 को प्रतिमा विसर्जन के दौरान जेसीबी, लाउडस्पीकर और सफाईकर्मियों की व्यवस्था की गई थी। लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को पानी के करीब नहीं जाने की हिदायत दी जा रही थी, वहीं जेसीबी की मदद से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा था।बताया जा रहा है कि उस दिन अत्यधिक नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अंतर्गत आने वाले गांवों से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंची थीं। वहीं, अगले दिन जब अन्य गांवों की दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए बाड़ी पुल घाट पहुंचीं, तो जेसीबी, लाउडस्पीकर और सफाईकर्मियों की व्यवस्था हटाए जाने की बात सामने आई।इस स्थिति ने स्थानीय लोगों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या विसर्जन घाट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं गांवों के नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने या नहीं होने के आधार पर तय की जा रही हैं?यदि ऐसा है, तो यह व्यवस्था आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाट पर सुरक्षा, आवश्यक संसाधनों और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे व्यवस्थाओं में अंतर के कारणों को स्पष्ट करें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments