HomeHOMEफतेहपुर में दर्दनाक अंत: बुजुर्ग दंपति ने सल्फास खाकर दी जान, घर...

फतेहपुर में दर्दनाक अंत: बुजुर्ग दंपति ने सल्फास खाकर दी जान, घर में मिले दोनों के शव से गांव में सनसनी !

लोकायुक्त NEWS 🌟 🩸 🌐
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव की है, जहां करीब 70 वर्ष के बुजुर्ग दंपति के शव उनके घर के अंदर मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान रामबरन दिवाकर और उनकी पत्नी रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और दोनों बाहर नहीं दिखे तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा गया तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सल्फास खाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments