HomeHOMEडॉक्टर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पूर्व पार्टनर ने दी सुपारी, 2 दिन...

डॉक्टर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पूर्व पार्टनर ने दी सुपारी, 2 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार !

लोकायुक्त NEWS 🌟 🌄
यूपी के बिजनौर में दो दिन पहले हुए चर्चित डॉक्टर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर की हत्या के पीछे उसका पूर्व पार्टनर ही मास्टरमाइंड निकला, जिसने सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

जानकारी के अनुसार नगीना थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपने केबिन में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बदमाश मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अचानक डॉक्टर पर गोली चला दी। गोली लगने से डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की और 48 घंटे के भीतर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार विकास कुमार नामक आरोपी ने सुपारी लेकर डॉक्टर को गोली मारी थी। वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी समेत तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments