Homeउत्तर प्रदेशचुनाव आयोग के खिलाफ 8 अक्टूबर को सपा का प्रदर्शन

चुनाव आयोग के खिलाफ 8 अक्टूबर को सपा का प्रदर्शन

वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक निकलेगी पदयात्रा

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी 8 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, सोहरौना पडरौना में सोमवार को जिलाध्यक्ष राम अवध यादव की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी गई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता पैदा करना है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जावेद इकबाल, पूर्व विधायक कासिम अली, संतोष तिवारी, ३३३ विधानसभा प्रत्याशी कुशीनगर राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, जिला महासचिव ऐनुल हक , अमित शुक्ला समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments