Homeउत्तर प्रदेशगुटखा को लेकर विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान युवक की मौत

गुटखा को लेकर विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान युवक की मौत

लोकायुक्त न्यूज
बैलिस्टर तिवारी
कुशीनगर | जिले में कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बापू नगर, सेमरा धूसी निवासी मुलायम चौहान (पुत्र स्व. कैलाश चौहान) की बुधवार रात करीब 8 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2026 को बाड़ी पुल के समीप सेमरा धूसी निवासी राजेश पटेल (पुत्र चुंबन पटेल) की पान की दुकान पर गुटखा को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजेश पटेल ने मुलायम चौहान पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले के बाद मुलायम के नाक और मुंह से खून बहने लगा।
बीच-बचाव करने पहुंचे इंद्रजीत कुशवाहा ने घायल मुलायम को अपने ऑटो रिक्शा से घर पहुंचाया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रविंद्रनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक के भाई अर्जुन चौहान द्वारा दी गई लिखित तहरीर में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर रघुनाथ गौतम ने बताया कि तहरीर मिलते ही एक घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर हल्की धाराओं के तहत चालान कर कार्रवाई की, जबकि मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया जाना चाहिए था। परिजनों का कहना है कि अब जब युवक की मौत हो चुकी है, तो मामले में कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुलायम चौहान पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता चौहान और पांच वर्षीय पुत्री सुंदरी हैं। वे परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट गहरा गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments