
लोकायुक्त NEWS
लखनऊ। संजीव त्यागी, वर्तमान में बस्ती रेंज के डीआईजी, को सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च को हैदराबाद स्थित फोरेंसिक लैब में ऑडियो सैंपल देने का आदेश दिया है। मामला बिजनौर में एसपी रहते कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें वादी इस्लामुद्दीन अंसारी हैं। आरोप है कि त्यागी ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया। कई महीनों से ऑडियो सैंपल न देने पर अब अदालत ने सख्ती दिखाते हुए निर्धारित तिथि पर जांच में सहयोग का निर्देश दिया है।
