Homeअंतरराष्ट्रीयईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने पर 30...

ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने पर 30 हजार डॉलर इनाम, महिलाओं के लिए दोगुनी रकम !

लोकायुक्त न्यूज़
दिल्ली/तेहरान।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने को लेकर इनाम की घोषणा की है। ईरानी सेना प्रमुख अमीर हातमी के हवाले से रिपोर्टों के मुताबिक, जो व्यक्ति किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी को मारता है या पकड़कर ईरानी पक्ष को सौंपता है, उसे 30 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 2.5 करोड़ रुपये) का इनाम दिया जाएगा। हातमी ने कहा कि यदि यह कार्रवाई किसी ईरानी महिला द्वारा की जाती है तो इनाम दोगुना होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा लोगों की ओर से सैन्य अभियान में आर्थिक रूप से भाग लेने की मांगों के बाद की गई। हालांकि, ईरानी सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिकी सैनिकों को कहां और किस परिस्थिति में पकड़े जाने या निशाना बनाए जाने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिकों की बड़ी मौजूदगी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इनाम की घोषणा को वास्तविक घटनाओं का प्रमाण नहीं माना जा सकता। यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष की गंभीरता को दर्शाता है।

Sourse : by Agency

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments