
लोकायुक्त NEWS
अयोध्या। अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ एयरपोर्ट होते हुए अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले, एसआईटी जांच और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अरबों रुपये के चढ़ावे और कीमती वस्तुओं की कथित चोरी के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जो कानून के विपरीत है। केजरीवाल ने कहा कि बिना एफआईआर के एसआईटी का गठन कानूनी रूप से संदिग्ध है और यह जांच प्रक्रिया केवल बड़े लोगों को बचाने के लिए की जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि एसआईटी केवल छोटे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, जबकि बड़े स्तर पर हुई कथित अनियमितताओं की अनदेखी हो रही है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि इतने बड़े मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही और जिम्मेदार लोगों को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि वे शुक्रवार को रामलला के दर्शन करेंगे और हनुमानगढ़ी जाकर संतों से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे पर और विस्तार से अपनी बात रखेंगे।
