Home HOME YouTube पर PM मोदी का जलवा: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ बने...

YouTube पर PM मोदी का जलवा: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

0
8

LOKAYUKT NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूट्यूब चैनल ने तीन करोड़ ‘सब्सक्राइबर्स’ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इस सोशल मीडिया मंच पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले विश्व नेता के रूप में उनकी स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। दूसरे सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के फॉलोअर्स की संख्या मोदी की तुलना में लगभग एक-चौथाई ही है। प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जो वैश्विक स्तर पर उनकी डिजिटल पहुंच और सहभागिता के व्यापक दायरे को रेखांकित करता है।

देखें पूरा चार्ट

श्रेणीनेता / चैनलसब्सक्राइबर्स (अनुमानित)मोदी की तुलना में स्थिति
नंबर 1 (वैश्विक)नरेन्द्र मोदी3.0 करोड़+ (30M)  ग्लोबल लीडर 
नंबर 2 (वैश्विक)जेयर बोलसोनारो (ब्राजील)~70-75 लाखमोदी से लगभग 4 गुना कम
नंबर 3 (वैश्विक)डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका)~40-45 लाखमोदी से 7 गुना से भी कम
भारतीय नेताराहुल गांधी (कांग्रेस)~1.0 करोड़मोदी से 3 गुना कम
राजनीतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस~70-75 लाखमोदी से 4 गुना से भी कम
राजनीतिक दलआम आदमी पार्टी (AAP)~65-70 लाखमोदी से 4 गुना से भी कम

भारत में भी अन्य नेताओं की तुलना में मोदी के पास काफी अधिक संख्या में सब्सक्राइबर हैं। प्रधानमंत्री के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक और आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तुलना में चार गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का यूट्यूब चैनल तीन करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ सबसे अधिक सब्सक्राइब किए जाने वाला चैनल है।

इंस्टाग्राम पर भी पार  किया 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा

पिछले महीने, मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया और इस मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विश्व नेता बन गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका यह सोशल मीडिया खाता वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here