HomeHOMEYoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 दिन का काउंटडाउन,...

Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 दिन का काउंटडाउन, 100 शहरों में कल से कार्यक्रम

LOKAYUKT NEWS

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 अब सिर्फ 100 दिन दूर है। इसकी शुरुआत के तौर पर 13 मार्च 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘योग महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन होगा। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) 13 मार्च, 2026 को विज्ञान भवन में योग महोत्सव-2026 का आयोजन कर रहा है। 

100 संगठन 100 शहरों में होगा योग का प्रचार 

आपको बता दे कि, यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 100 दिन शेष रहने की शुरुआत का प्रतीक है। आयुष मंत्रालय ने अपने विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर 100 दिन शेष रहने के तहत कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें 100 संगठन 100 स्थानों/शहरों में योग का प्रचार कर रहे हैं । 13 मार्च, 2026 को विज्ञान भवन में प्रात: 9:00 बजे से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव; आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; बेंगलुरु स्थित एस-व्यासा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एचआर नागेंद्र; आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दाश के साथ-साथ गणमान्य व्‍यक्तित्‍व, योग गुरु, योग विशेषज्ञ, आयुष विशेषज्ञ, आधुनिक चिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान के विशेषज्ञों के अलावा प्रतिनिधि, योग प्रेमी और योग साधक उपस्थित रहेंगे।

आयुष मंत्री ने कहा- योग हमारी सांस्कृतिक 

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। योग की यह विश्वव्यापी स्वीकृति हमारे देश के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि योग हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग है।

आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के आयोजन के लिए नोडल मंत्रालय है। प्रत्येक वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम एक सामूहिक योग प्रदर्शन होता है, जिसका नेतृत्व स्वयं प्रधानमंत्री करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियां पहले से ही चल रही हैं।

योग के संदेश को आमजन तक ले जाना 

मालूम हो कि. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व के शेष दिवसों के लिए प्रत्येक वर्ष उत्सव की तैयारियों को एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में मनाया जाता है। इस अवधि के दौरान, मंत्रालय अपने प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने और योग के संदेश को व्यापक रूप से बढ़ावा देने का प्रयास करता है, जिसका उद्देश्य देश भर के लोगों से जुड़ना और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पूर्व के 100 दिनों में जनता की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

100 स्थानों पर मनाने का प्रस्ताव 

आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, मंत्रालय ने देश भर के 100 प्रतिष्ठित स्थानों पर इस अवसर को मनाने का प्रस्ताव रखा है। 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियां गति पकड़ रही हैं, जो देश भर के लोगों को योग को समग्र कल्याण के मार्ग के रूप में अपनाने और मनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments