HomeHOMEUP में फर्जी ट्रेडिंग ऐप का जाल: 63 लाख की साइबर ठगी,...

UP में फर्जी ट्रेडिंग ऐप का जाल: 63 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे के नाम पर खातों में ट्रांसफर कराए पैसे

लोकायुक्त न्यूज़

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के जरिए एक युवक को भारी मुनाफे का झूठा आश्वासन देकर उससे 63 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बलिया शहर कोतवाली में सुभाष नगर मोहल्ले के आदित्य गुप्ता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अपनी शिकायत में गुप्ता ने आरोप लगाया कि 16 जनवरी और छह फरवरी के बीच फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप ‘टिकने सी’ के माध्यम से उसे लाभ का झूठा आश्वासन दिया गया। 

उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने उनसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करवाए और उनसे 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके फर्जी नाम से धोखाधड़ी करने से संबंधित है। इसके लिए फर्जी ऐप ‘टिकने सी’ और व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments