HomeHOMEUP में पुलिस-SOG की मुठभेड़, 25 हजार का शातिर इनामी गिरफ्तार, 3...

UP में पुलिस-SOG की मुठभेड़, 25 हजार का शातिर इनामी गिरफ्तार, 3 थानों में दर्ज मुकदमा

LOKAYUKT NEWS

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य दल (एसओजी) ने शनिवार को देर रात एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने रविवार को बताया कि शनिवार को देर रात लगभग सवा 10 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गड़वार पुलिस और एसओजी ने इनामी अपराधी टेंगर नट को घेरकर गिरफ्तार करने की कोशिश की। 

उन्होंने बताया कि पुलिस से घिरता देखकर टेंगर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। शंकर ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की जवाबी कार्रवाई में नट के बाएं पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टेंगर नट पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है और वह एक शातिर अपराधी है। उन्होंने बताया कि उस पर जिले के गड़वार, सुखपुरा तथा नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की अनेक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। शंकर ने बताया कि पुलिस ने नट के पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments