Home अनियमितता UP के सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, HP गैस एजेंसी...

UP के सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, HP गैस एजेंसी पर सुबह से लंबी कतारें !

0
24

लोकायुक्त NEWS
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रमवापुर राउत स्थित एचपी गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सुबह होते ही दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन कई घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ता रोजाना एजेंसी पर पहुंचकर घंटों लाइन में लगते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। गैस की कमी के कारण कई परिवारों के घरों में खाना बनना तक मुश्किल हो गया है।

कुछ महिलाओं ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से बच्चों के लिए समय पर खाना नहीं बन पा रहा है, जिससे उन्हें स्कूल भी देर से जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस समस्या से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here