Homeउत्तर प्रदेशUP के इस जिले में बकरियों का शाही बर्थडे सेलिब्रेशन! 200 मेहमानों...

UP के इस जिले में बकरियों का शाही बर्थडे सेलिब्रेशन! 200 मेहमानों की दावत, DJ पर झूमे लोग

लोकायुक्त न्यूज़

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का ‘जन्मदिन’ धूमधाम से मनाया। ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन कोई साधारण आयोजन नहीं था बल्कि इसमें पूरे रीति—रिवाज, भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिला। इस आयोजन की क्षेत्र में खासी चर्चा है। इसका वीडियो भी मौजूद है। स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था। 

रविवार की रात जश्न की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें रामायण और भागवत का पाठ किया गया। बकरियों को नहलाकर फूल मालाएं और नए ‘वस्त्र’ धारण कराये गये। उन्हें ‘बर्थ डे कैप’ पहनायी गयी और परम्परागत तरीके से केक भी काटा गया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, लालाराम ने आयोजन में कोई कमी नहीं रखी। बाकायदा डीजे का इंतजाम किया गया जिसकी धुनों पर गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके। करीब 200 लोगों के लिए शानदार दावत का इंतजाम भी था। लालाराम का कहना है कि स्वीटी और मोनिका उनके परिवार का हिस्सा हैं, इसीलिये उनका जन्मदिन भी उतने ही खास तरीके से मनाया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments