HomeNational (राष्ट्रीय)UGC कानून पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का तीखा बयान, बोले–वापस ले सरकार नहीं...

UGC कानून पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का तीखा बयान, बोले–वापस ले सरकार नहीं तो बढ़ेगा विवाद !

UGC कानून पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का तीखा बयान, बोले–वापस ले सरकार नहीं तो बढ़ेगा विवाद !

लोकायुक्त NEWS
उत्तर प्रदेश के बस्ती में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यूजीसी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना ही होगा और उनके धर्माचार्य रहते इसे लागू नहीं किया जा सकता।

रामभद्राचार्य ने कहा कि यूजीसी की आवश्यकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इस तरह के प्रावधान समाज में अनावश्यक भेदभाव को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो विवाद बढ़ सकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा और धार्मिक संस्थानों की स्वायत्तता बनाए रखना आवश्यक है तथा किसी भी नीति को लागू करने से पहले सभी पक्षों से विचार-विमर्श होना चाहिए। रामकथा में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच दिए गए इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments