Home Blog Page 38

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच भारी पुलिस बल तैनात

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद परिसर सहित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी तरह के अनधिकृत धरना-प्रदर्शन पर सख्त नजर रखी जाएगी।

कड़े सुरक्षा इंतजाम 
विधानभवन क्षेत्र को सुरक्षा की द्दष्टि से चार जोन और दस सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुचारु रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑडर्र) बबलू कुमार ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। 

वेनेजुएला: जेल से छूटते ही विपक्षी नेता अगवा, मचाडो ने जारी किया ‘इंटरनेशनल अलर्ट’

0

वेनेजुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सोमवार को कहा कि उनके सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जुआन पाब्लो गुआनिपा का जेल से रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद अपहरण कर लिया गया है।  9 महीने तक राजनीतिक कैदी रहने के बाद रिहा होने के कुछ घंटे बाद, मारिया कोरिना मचाडो के करीबी जुआन पाब्लो गुआनिपा को काराकास में बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। सादे कपड़ों में भारी हथियारों से लैस लोगों का एक ग्रुप 4 गाड़ियों में आया, और उन्हें जबरदस्ती उठाकर ले गया। मचाडो ने इसे “इंटरनेशनल अलर्ट” बताया, और उनकी तुरंत रिहाई और उनके ज़िंदा होने का सबूत मांगा।

सरकार ने राजनीतिक रूप से प्रेरित लंबी हिरासत के बाद रविवार को कई विपक्षी सदस्य रिहा किए थे, जिनमें गुआनिपा भी शामिल थे। मचाडो ने सोशल मीडिया पर बताया कि गुआनिपा का मध्यरात्रि के आसपास राजधानी काराकस के एक आवासीय इलाके से अपहरण कर लिया गया। मचाडो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”चार वाहनों में सादे कपड़ों में आए भारी हथियारबंद पुरुषों ने उन्हें हिंसक तरीके से अगवा कर लिया। हम उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हैं।” विपक्षी नेताओं की रिहाई ऐसे समय में हुई है जब कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार पर उन सैकड़ों लोगों को रिहा करने का दबाव बढ़ रहा है जिनकी गिरफ्तारी महीनों या वर्षों पहले उनकी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थी।

यह रिहाई संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के प्रतिनिधियों की वेनेजुएला यात्रा के बाद हुई है। सरकार के प्रेस कार्यालय ने सोमवार तड़के इस मामले पर टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। पूर्व गवर्नर गुआनिपा ने अपनी रिहाई के बाद पत्रकारों से कहा था, ”मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश पूरी तरह बदल चुका है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।” गुआनिपा आठ महीने से अधिक समय तक जेल में रहे।  

संविधान से ऊपर कोई नहीं” — अखिलेश यादव का BJP पर निशाना

0

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा संविधान को अपने से नीचे समझने की भूल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक है। उन्होंने कहा कि जनता आज यह सवाल कर रही है कि जब अपने ऊपर दर्ज मुक़दमे हटवाए गए, तब संविधान के किस अनुच्छेद के तहत यह कार्य किया गया। 

सपा प्रमुख ने लगाए ये आरोप 
मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार मंचों से ‘सनातनी संतों’ का तिरस्कार कर रहे हैं और अपमानजनक उपमाओं का प्रयोग कर समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि माघ मेले जैसे पवित्र आयोजन में भी नकारात्मक ‘बुलडोज़री सोच’ के समर्थन में नारे लगवाकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया, जबकि उपद्रव करने वालों के विरुद्ध मुक़दमे दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। 

‘हठ हमेशा विनाश की ओर ले जाता है’
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताकामी भाजपा का धर्म-विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनक़ाब हो चुका है। जो नुकसान होना था, वह हो चुका है और अब मजबूरी में मांगी गई माफ़ी का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफ़ी वही मायने रखती है, जो दिल से मांगी जाए। अखिलेश यादव ने शासनाधीशों को आगाह करते हुए कहा कि हठ हमेशा विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विचार, वक्तव्य और व्यवहार लगातार असंवैधानिक रहा है। सत्ता के नशे में चूर संविधान-विरोधी भाजपा अब जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। 

Hello world!

1

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!