लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो से चार मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में होली के पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत दो से चार मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।
योगी ने अधिकारियों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत सभी जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी निगरानी करेंगे। इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होली के उत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए।
बयान के अनुसार पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए। सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है।
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में सड़क निर्माण परियोजना एवं पुलिस संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएम ग्रिड योजना के तहत तिलक जी की मूर्ति से भारत सेवा आश्रम तक बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाराणसी नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत 47 करोड़ रुपये कर लागत से छह स्मार्ट सड़क बनायी जा रही हैं।
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को खेत में पानी लगाने के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दोनों को विद्युत तार से अलग किया।
परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रतौली गांव के रामकुमार पाल (45) और उनके चचेरे भाई साहेब प्रसाद पाल (48) के रूप में हुई है, जो खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों की करंट लगने से मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ईरान के प्रभावशाली नेता और सुरक्षा मामलों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी अली लारीजानी (Ali Larijani) ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात में अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है। अमेरिकी मीडिया नेटवर्क CNBC की अपडेट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की नीतियों ने क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और हालिया घटनाक्रम उसी “अराजक रणनीति” का परिणाम है। Ali Larijani ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट कहा, “We will not negotiate with the United States.
यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया जिसमें The Wall Street Journal ने दावा किया था कि ओमान के जरिए तेहरान अमेरिका से बैक-चैनल बातचीत की कोशिश कर रहा है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने ABC News से बातचीत में अमेरिकी हमलों को “आक्रामकता” बताया। उन्होंने कहा कि “जो अमेरिका कर रहा है वह आक्रमण है, और जो हम कर रहे हैं वह आत्मरक्षा है।” इसके बाद ईरान ने क्षेत्र में कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसा.
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस सैन्य कार्रवाई को “दुनिया के सबसे बड़े और जटिल सैन्य अभियानों में से एक” बताया और कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। इल हमले किए। US Department of State की ओर से जारी संयुक्त बयान में अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के हमलों को “अंधाधुंध और गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया। इन देशों ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए “खतरनाक उकसावा” बताया है।
ईरान, सीरिया व लेबनान एक साथ तीन मोर्चों पर जंग लड़ रही इजरायली सेना ने सोमवार तड़के घोषणा की कि लेबनान भर में Hezbollah के ठिकानों पर “सटीक हमले” शुरू किए हैं। राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर, जो हिज़्बुल्लाह का गढ़ माने जाते हैं, वहां जोरदार धमाके सुने गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुरुआती आंकड़ों में 31 लोगों की मौत और 149 घायल हुए हैं। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और व्यापक दहशत फैल गई।इजरायली सेना की प्रवक्ता एला वावेया ने दक्षिण और पूर्वी लेबनान के लगभग 50 कस्बों और गांवों के निवासियों को तत्काल घर खाली कर कम से कम 1000 मीटर दूर खुले इलाकों में जाने की चेतावनी दी। एएफपी के पत्रकारों ने देखा कि लोग कारों में गद्दे और जरूरी सामान बांधकर भाग रहे थे। इसे “बड़े पैमाने पर विस्थापन” बताया गया है।
हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई Ali Khamenei की कथित हत्या के जवाब में की गई है, जो सप्ताहांत में अमेरिका-इजरायल के हमलों में मारे गए थे। संगठन ने कहा कि यह “लेबनान और उसके लोगों की रक्षा” के लिए भी जरूरी था। हालांकि इजरायल ने कहा कि दागे गए प्रोजेक्टाइल खुले क्षेत्रों में गिरे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने रॉकेट हमलों को “गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया और कहा कि इससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ती है और इजरायल को हमले जारी रखने का बहाना मिलता है। राष्ट्रपति जोसेफ औन ने भी चेतावनी दी कि लेबनान को क्षेत्रीय संघर्ष का मैदान नहीं बनने देना चाहिए।
सीज़फायर के बाद सबसे बड़ा टकराव नवंबर 2024 के युद्धविराम समझौते के बाद यह पहली बार है जब हिज़्बुल्लाह ने खुले तौर पर इजरायल पर हमला करने का दावा किया है। 2023 में गाजा युद्ध के बाद दोनों पक्षों के बीच एक साल से अधिक समय तक संघर्ष चला था। इजरायली सेना प्रमुख एयाल जामिर ने कहा कि “हिज़्बुल्लाह ने अभियान शुरू किया है और किसी भी बढ़ोतरी की पूरी जिम्मेदारी उसी की है।” स्थिति तेजी से बदल रही है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव बढ़ा, तो मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध का खतरा पैदा हो सकता है।
कुवैत सिटी में सोमवार तड़के कुवैत वायु रक्षा बल ने “कई दुश्मन हवाई लक्ष्यों” को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर मार गिराया। कुवैत रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सभी लक्ष्य देश के मध्य क्षेत्र में ट्रैक किए गए और समय रहते उन्हें नष्ट कर दिया गया। हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।
ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की 28 फरवरी को तेहरान में संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो गई। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Epic Fury नाम दिया, जबकि इजरायल ने इसे Roaring Lion कहा। हमले में तेहरान के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres और United Nations Security Council को पत्र लिखकर अमेरिका और इजरायल पर “अवैध बल प्रयोग” का आरोप लगाया। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
पाकिस्तान में हालिया हिंसक घटनाओं के बाद अमेरिका ने अपनी राजनयिक मौजूदगी को लेकर एहतियाती रुख अपना लिया है। US Embassy in Islamabad ने घोषणा की कि 2 मार्च को इस्लामाबाद स्थित दूतावास और कराची व लाहौर के वाणिज्य दूतावासों में सभी वीज़ा अपॉइंटमेंट और अमेरिकी नागरिक सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला उस समय लिया गया जब कराची में उग्र भीड़ ने अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा की और सुरक्षा हालात तेजी से बिगड़ते नजर आए।
अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
दूतावास ने अपने सुरक्षा अलर्ट में अमेरिकी नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं ।
बड़ी भीड़ और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहें।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजना की समीक्षा करें।
लो-प्रोफाइल रखें और पहचान पत्र साथ रखें।
स्थानीय मीडिया से अपडेट लेते रहें।
Smart Traveler Enrollment Program (STEP) में रजिस्ट्रेशन अपडेट रखें।
साथ ही अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को अगली सूचना तक अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा गया है।
बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की कथित रूप से इजरायल-अमेरिका हमले में मौत के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू हो गए। कराची में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला बोल दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवकों को मुख्य इमारत की खिड़कियां तोड़ते देखा गया, जबकि परिसर के ऊपर अमेरिकी झंडा लहराता दिखा। पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाद में हालात हिंसक हो गए। हिंसा में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है और 120 से अधिक घायल हैं। कई शवों पर गोली लगने के निशान पाए गए। कराची के सिविल अस्पतालों में मृतकों और घायलों को पहुंचाया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम केवल सुरक्षा उपाय नहीं बल्कि एक स्पष्ट कूटनीतिक संदेश भी है कि अमेरिका अपने नागरिकों और राजनयिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।हालांकि यह सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित की गई हैं, लेकिन इससे पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों पर मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक असर पड़ सकता है।
लोकायुक्त न्यूज़ उत्तर प्रदेश के इटावा में बैंक लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस ने शातिर ठग आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल, एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और नकद रुपये बरामद किए गए हैं।
नौरंगाबाद निवासी दीपक शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये से अधिक की ठगी की। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज की और कचौरा रोड निवासी आशीष कुमार को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इटावा और फिरोजाबाद के कई थानों में लाखों रुपये की ठगी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सिटी अभय नारायण ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पीड़ितों से आगे आने की अपील की गई है।
लोकायुक्त न्यूज़/बैलिस्टर तिवारी कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल कलश में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के साथ होली मिलन एवं सम्मान समारोह ‘रंगोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को रोटरी सदस्यों द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंग, गुलाल और गीत-संगीत से सजी इस संध्या में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमारे पूर्वजों ने भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया था। उन्होंने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार रोटरी में सभी वर्गों के लोग मिलजुलकर सामाजिक कार्य करते हैं, उसी प्रकार समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। “बंटा हुआ समाज और राष्ट्र कभी तरक्की नहीं कर सकता। अनेकता में एकता ही रंगोत्सव का वास्तविक संदेश है।” उन्होंने होली गीत गाकर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी का उद्देश्य सदैव समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना रहा है। रंगोत्सव के माध्यम से न केवल होली का उत्सव मनाया जा रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता और सद्भावना का संकल्प भी लिया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय ने कहा कि रोटरी क्लब जिस प्रकार समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानव कल्याण—में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वह वास्तव में सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। यह हमें सभी मतभेद भुलाकर भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे पत्रकार साथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सत्र 2025-26 में रोटरी द्वारा कुशीनगर में किए गए सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी को होली की बधाई दी। अधिवक्ता प्रभुनाथ मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वाहिद अली ने किया।
रोटरी सदस्यों और पत्रकार बंधुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक महेंद्र तिवारी, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, निदेशक अश्वनी जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, पर्यावरण संयोजक अरुण वर्मा, अखिलेश शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, गोपीचंद कसौधन, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, सत्येंद्र राय, शशि सिंह, शिवजी जायसवाल, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह एवं आदिल खान मौजूद रहे, तो वही पत्रकार बंधुओं में राकेश गोंड, मनीष यादव, सुधीर मिश्र, बैरिस्टर तिवारी, आदित्य शाही, अनिल तिवारी, कृष्ण मोहन पांडेय, संजय चाणक्य, हृदयनंद शर्मा, बृज बिहारी त्रिपाठी, मोहम्मद नईम, अजय मिश्रा, मुकेश पटेल, आलोक कुमार तिवारी, सरफराज अली, शकील अहमद, विनय सिंह, रामाशीष यादव, मोहन वर्मा, जुगनू शर्मा, श्रीनिवास तिवारी, जुम्मन अली, अशोक सिंह, सतीश सिंह, दिलीप जायसवाल, कृष्णानंद पाठक, नीरज दुबे, संदीप कुमार सिंह, मो. असलम, सन्नी संकल्प, विकास श्रीवास्तव, अबरार अहमद, अबुलैश अंसारी, अरविंद गौतम, राकेश कुशवाहा, विद्यानंद, निखिल सिंह, बृजेश पासवान, ज्योतिभान मिश्र, दीपक मिश्रा, उमेश कुमार, रितेश सिंह, विनय उपाध्याय, अनिल तिवारी, अरविंद कुमार, संजय ओझा, दिनेश कुमार ओझा, विजय कुमार तिवारी, अजय पाण्डेय, राम नगीना यादव, राम मिश्रा, पवन कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र गांधी,अखिल सिंह, देवेंद्र सिंह, ऋतिक, आशीष कुमार, राम गणेश सिंह, ज्ञानेश्वर बर्नवाल, विजय यादव सहित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के अनेक नामचीन चेहरे मौजूद रहे।
संतकबीरनगर। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की, जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे। 🎯 जमीनी खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली जैसे संवेदनशील और व्यापक भागीदारी वाले त्योहारों में ग्राम चौकीदार पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-से-छोटी गतिविधि की समय पर सूचना उपलब्ध होना संभावित विवादों और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम में निर्णायक भूमिका निभाता है। पुलिस का फोकस इस बार केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व-नियोजन और सूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर विशेष बल दिया गया है। होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्गों, परंपरागत आयोजनों और संभावित संवेदनशील बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। 🔍 संवेदनशील स्थलों और सोशल मीडिया पर विशेष नजर बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों में: होलिका दहन स्थलों की पूर्व सूचना थाना स्तर पर उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार के आपसी विवाद, तनाव या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना दें। बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। शराब पीकर हुड़दंग या शांति भंग करने वालों की जानकारी तुरंत साझा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक संदेशों की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंचाएं। गांवों में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। परंपरागत कार्यक्रमों के दौरान पुलिस से समन्वय बनाए रखें। 📊 विश्लेषण: क्यों महत्वपूर्ण है यह बैठक? संतकबीरनगर जैसे अर्ध-ग्रामीण जनपद में त्योहारों के दौरान छोटी घटनाएं भी बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं। ऐसे में ग्राम प्रहरियों की सक्रियता पुलिस की ‘आंख और कान’ के रूप में काम करती है। पिछले वर्षों के अनुभवों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार पूर्व-सक्रिय रणनीति (Proactive Policing) अपनाई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, साम्प्रदायिक तनाव या असामाजिक तत्वों की गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया की भूमिका भी अत्यंत संवेदनशील हो जाती है। गलत सूचनाएं या भड़काऊ संदेश माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में जमीनी स्तर पर चौकीदारों की भागीदारी प्रशासनिक रणनीति को और मजबूत बनाती है। 🤝 पुलिस-जन सहयोग से सुरक्षित होली का संकल्प थानाध्यक्ष महुली ने सभी ग्राम प्रहरियों को अपने दायित्वों का निष्ठा और सजगता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन और जनता की साझा जिम्मेदारी है। 📌 निष्कर्ष थाना महुली की यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था की एक सुदृढ़ कड़ी है। यदि ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र सक्रिय और सजग रहेगा, तो होली का पर्व निश्चित रूप से उल्लास, सौहार्द और सुरक्षा के साथ सम्पन्न होगा। अगर आप चाहें तो इसके लिए आकर्षक हेडलाइन विकल्प और हैशटैग भी तैयार कर दूं।