HomeNational (राष्ट्रीय)चेक के पीछे साइन क्यों कराते बैंक वाले..? 90% लोग नहीं जानते...

चेक के पीछे साइन क्यों कराते बैंक वाले..? 90% लोग नहीं जानते ये है जरूरी नियम!

चेक के पीछे साइन क्यों कराते बैंक वाले..? 90% लोग नहीं जानते ये है जरूरी नियम!

लोकायुक्त NEWS
बैंक में हर दूसरे दिन जाने वाले भी अक्सर नहीं जानते कि चेक के पीछे साइन क्यों करवाए जाते हैं। दरअसल, यह नियम खासतौर पर बियरर चेक पर लागू होता है। बियरर चेक वह होता है जिसे कोई भी व्यक्ति बैंक में ले जाकर नकद करा सकता है। ऐसे में बैंक सुरक्षा के लिए पीछे हस्ताक्षर कराता है, ताकि यह रिकॉर्ड रहे कि पैसा किसने प्राप्त किया। इससे भविष्य में विवाद होने पर बैंक की जवाबदेही तय हो सके।

वहीं ऑर्डर या पेयी चेक में रकम सिर्फ उसी व्यक्ति को दी जाती है जिसका नाम चेक पर लिखा होता है, इसलिए पीछे साइन जरूरी नहीं होते। बैंक पहले पहचान की पुष्टि करता है।

अगर कोई तीसरा व्यक्ति बियरर चेक से पैसा निकालने आए, तभी पीछे साइन अनिवार्य होते हैं। 50,000 रुपये से अधिक राशि पर बैंक पहचान पत्र भी मांग सकता है। नियम जानिए, सुरक्षित रहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments