
लोकायुक्त News 🔗 🎯
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की चर्चाओं ने एक बार फिर समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उमर की पहली शादी पायल नाथ से 1994 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और बाद में दोनों का तलाक हो गया। निधि राजदान एनडीटीवी के चर्चित कार्यक्रम ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर’ की प्रस्तोता रही हैं और इसी नाम से उनकी पुस्तक भी प्रकाशित हुई है।
राजनीतिक और प्रभावशाली परिवारों में अंतरधार्मिक विवाह कोई नई बात नहीं है। इतिहास में मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर लियाकत अली खान तक ऐसे उदाहरण मिलते हैं। उमर की बहन सारा अब्दुल्ला की शादी सचिन पायलट से हुई थी।
सवाल यह है कि सैफ अली खान-करीना कपूर या आमिर खान के विवाह पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाने वाले दूसरे समुदायों में होने वाले विवाह पर चुप क्यों रहते हैं?
उत्तराखंड में एक दलित नेता के परिवार में ब्राह्मण बहू आने पर उत्सव मनाया जाता है, लेकिन गरीब परिवारों के प्रेम विवाह पर धमकियां क्यों?
प्रेम और विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। धर्म और जाति के नाम पर नफरत, भेदभाव और हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
