HomeNational (राष्ट्रीय)जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

1 नवंबर को वाराणसी में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, चंदौली से मैनपुरी और इटावा तक कार्यकर्ताओं से साध रहे संपर्क

बैलिस्टर तिवारी/ लोकायुक्त न्यूज देवरिया। उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को मजबूत करने और 1 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर मंडल प्रभारी शैलेंद्र सिंह गहरवार ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह अपने प्रभार क्षेत्र के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन से लगातार संपर्क कर सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं।शैलेंद्र सिंह गहरवार का जनसंपर्क अभियान चंदौली, मैनपुरी और इटावा सहित विभिन्न जनपदों में जारी है। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना,

संगठनात्मक समन्वय बढ़ाना और प्रदेश में पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों को गति देना है।

देवरिया में हुआ भव्य स्वागतजनसंपर्क अभियान के क्रम में देवरिया जनपद के कंचनपुर चौराहे पर जदयू जिला अध्यक्ष ओंकार तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई।सम्मेलन में शामिल होंगे निशांत कुमार और संजय झाजदयू का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 1 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में निशांत कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के शामिल होने का कार्यक्रम है। सम्मेलन को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शैलेंद्र सिंह गहरवार विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्मेलन से जोड़ने में जुटे हैं।पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के बीच गहरवार का जनसंपर्क अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं से संवाद और सम्मेलन में भागीदारी की अपील के जरिए संगठन को एकजुट करने तथा आगामी कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने पर जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments