
GSLV-F17 से लॉन्च EOS-05 ने पूरी की ऑर्बिट की अंतिम छलांग, अब अंतरिक्ष से भारत पर रखेगा लगातार नजर
लोकायुक्त न्यूज़
EOS-05 को 4 सितंबर को श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 के जरिए लॉन्च किया गया था। 7 सितंबर को तीसरी और अंतिम ऑर्बिट-रेजिंग के बाद उपग्रह करीब 35,000 किमी की जियोसिंक्रोनस कक्षा में पहुंच गया। ISRO ने बताया कि अंतरिक्षयान स्वस्थ है।
EOS-05 भारत का पहला ऐसा Earth Observation Satellite है जिसे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इससे बड़े इलाकों की बार-बार निगरानी संभव होगी। इसका उपयोग बाढ़, चक्रवात, जंगल की आग, कृषि, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।
