
नई जिम्मेदारी पर पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करना बताया प्राथमिकता

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने धीरज सिंह पटेल को जनपद कुशीनगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।धीरज सिंह पटेल ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मा. श्री ओमप्रकाश राजभर जी, जनपद प्रभारी श्री प्रमोद वर्मा जी तथा जिलाध्यक्ष श्री गुड्डू राजभर जी के प्रति हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से रामकोला के पूर्व विधायक मा. श्री रामानन्द बौद्ध जी के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें उंगली पकड़कर बेटे की तरह राजनीति में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया और राजनीतिक जीवन में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि रामानन्द बौद्ध जी का स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद धीरज सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना, पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने धीरज सिंह पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
