Homeउत्तर प्रदेश69000 शिक्षक भर्ती पर फिर गरमाया मामला, अभ्यर्थियों ने मंत्री से कहा-...

69000 शिक्षक भर्ती पर फिर गरमाया मामला, अभ्यर्थियों ने मंत्री से कहा- “अधिकारी हमें ही नहीं, आपको भी सोलह दूनी आठ पढ़ा रहे हैं!”

अर्चना शर्मा ने कहा कि मंत्री का आश्वासन सकारात्मक है, लेकिन अधिकारियों का रवैया संतोषजनक नहीं है!

भोलानाथ अम्बेडकर ने मंत्री के सामने सवाल उठाया कि सूची में शामिल 1041 एससी अभ्यर्थियों के नाम सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में क्यों नहीं हैं?

लोकायुक्त News
लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी और संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार भी मौजूद रहे। मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित है।

अभ्यर्थी यशवंत कुमार के मुताबिक, मंत्री संदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि किसी भी पात्र अभ्यर्थी का अहित नहीं होने दिया जाएगा और सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों ने अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए।

6800 सूची में शामिल एससी वर्ग के अभ्यर्थी भोलानाथ अम्बेडकर ने मंत्री के सामने सवाल उठाया कि सूची में शामिल 1041 एससी अभ्यर्थियों के नाम सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में क्यों नहीं हैं? अभ्यर्थियों का आरोप है कि अधिकारियों ने इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

अयोध्या से पहुंची अर्चना शर्मा ने कहा कि मंत्री का आश्वासन सकारात्मक है, लेकिन अधिकारियों का रवैया संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने मांग की कि आगामी सुनवाई में सरकार के अधिवक्ता समय से उपस्थित होकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पक्ष मजबूती से रखें, ताकि वंचित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
इस खबर पर क्या राय है आपकी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments