Homeअंतरराष्ट्रीयदिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर, अनाधिकृत ढांचे और...

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर, अनाधिकृत ढांचे और बैरिकेड हटाए गए !

भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच यह घटनाक्रम अब चर्चा में !

लोकायुक्त News
नई दिल्ली।
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर गुरुवार को अधिकारियों ने अनाधिकृत ढांचों और कतार प्रबंधन के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को हटा दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वीजा सेक्शन के पास लगाए गए ये ढांचे हाई कमीशन की स्वीकृत सीमा से बाहर एक गली में थे। संबंधित एजेंसियों ने जेसीबी की मदद से इन संरचनाओं को हटाया। मौके से रेलिंग, गेट, टिन की छत और अन्य निर्माण सामग्री हटाई गई।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा अवरोधक और पार्किंग पोल हटाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में हुई कार्रवाई को दोनों घटनाक्रमों के बीच जवाबी कदम के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने कार्रवाई का मुख्य आधार परिसर की स्वीकृत सीमा से बाहर बने ढांचों को बताया है।

भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच यह घटनाक्रम अब चर्चा में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments