Homeउत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी केंद्रों पर निरीक्षण में मिली लापरवाही, तीन कार्यकत्रियों का मानदेय रोका...

आंगनबाड़ी केंद्रों पर निरीक्षण में मिली लापरवाही, तीन कार्यकत्रियों का मानदेय रोका ।।

लोकायुक्त न्यूज़
महराजगंज। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीना गुप्ता ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यकत्रियां व सहायिकाएं अनुपस्थित मिलीं। तरकुलवा तिवारी केंद्र पर लगातार दूसरी बार तीन कार्यकत्रियों के अनुपस्थित मिलने पर उनका मानदेय रोकने का आदेश दिया गया। अन्य अनुपस्थित कर्मियों को स्पष्टीकरण जारी किया गया।

सबसे पहले धर्मपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां कार्यकत्री संगीता गुप्ता व मनीषा गुप्ता उपस्थित मिलीं, जबकि आशा जायसवाल, नीलम जायसवाल और सहायिका रम्भा देवी अनुपस्थित थीं।

इसके बाद नगर पंचायत परतावल के छातीराम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां कार्यकत्री उषा सिंह और सहायिका अनुपस्थित मिलीं। केंद्र पर केवल चार बच्चे उपस्थित थे।

तरकुलवा तिवारी केंद्र पर कार्यकत्री अमीरुन निशा, रीता श्रीवास्तव और अनुराधा अनुपस्थित मिलीं, जबकि तीनों सहायिकाएं गीता, मनीषा व उषा उपस्थित थीं। सीडीपीओ ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी केंद्र का निरीक्षण किया गया था, जिसमें तीनों कार्यकत्रियां अनुपस्थित मिली थीं। दोबारा अनुपस्थित मिलने पर तीनों का मानदेय रोकने का आदेश दिया गया।

अन्य केंद्रों पर अनुपस्थित मिली कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को स्पष्टीकरण जारी किया गया। सीडीपीओ नीना गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments