HomeNational (राष्ट्रीय)दुर्घटना (Accident)अमेरिका में आसमान से बरसी तबाही, जलते मलबे में बदला प्लेन !

अमेरिका में आसमान से बरसी तबाही, जलते मलबे में बदला प्लेन !

लोकायुक्त NEWS
अमेरिका के मिसौरी प्रांत से एक बेहद दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। रविवार सुबह बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास एक स्काईडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान जमीन पर गिरते ही आग के विशाल गोले में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कंसास सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण स्थित बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के नजदीक सुबह करीब 11:30 बजे हुई। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल (MSHP) के मुताबिक विमान एयरपोर्ट से सटे एक खेत में गिरा। स्थानीय लोगों ने 911 पर कॉल कर विमान में भीषण आग लगने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल को बेहद भयावह बताया। बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया, जबकि इलाके की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है और मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments