Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का जिला स्तरीय विकसित भारत प्रबुद्ध सम्मेलन 16 जून को, तैयारियों...

भाजपा का जिला स्तरीय विकसित भारत प्रबुद्ध सम्मेलन 16 जून को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक !

बैलिस्टर तिवारी
नेशनल मीडिया/लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 16 जून को राजघराना रिसॉर्ट में जिला स्तरीय विकसित भारत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरण जायसवाल के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए निर्देश दिया कि डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, उद्योगपति, अधिवक्ता, युवा उद्यमी, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें समय से डिजिटल आमंत्रण भेजा जाए तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सम्मेलन को सफल बनाया जा सकता है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक सुरेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. टी.एन. राव, डॉ. सीमा गुप्ता, जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद, सह जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा, राजेश राव, बच्चा सिंह, किन्नरेश चौबे, शिवाकांत सिंह, डॉ. छेदी शर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव, रूपम सिंह, विन्ध्यवासिनी मिश्रा, सीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments