Home HOME Agniveer Recruitment 2026: सेना में शामिल होने का शानदार मौका, युवाओं के...

Agniveer Recruitment 2026: सेना में शामिल होने का शानदार मौका, युवाओं के लिए आवेदन शुरू

0
4

LOKAYUKT NEWS

अम्बाला : भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकूला जिलों के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के युवा भी इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

महिला वर्ग के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा 8वीं और 10वीं पास ट्रेडमैन पदों के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं महिला वर्ग में भर्ती महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें और भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here