HomeHOMEकिसानों के मुद्दे पर सरकार को राहुल गांधी का घेरा, बोले—वादा निभाने...

किसानों के मुद्दे पर सरकार को राहुल गांधी का घेरा, बोले—वादा निभाने की नीयत नहीं

LOKAYUKT NEWS

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने किसानों से फसल की लागत के साथ ही 50 प्रतिशत और देने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है और ऐसा लगता है मोदी सरकार वादे को निभाना नहीं चाहती है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा, ‘लोकसभा में मैंने सरकार से सीधा सवाल पूछा था कि 2021 में किसानों से किया गया फसल की लागत के साथ 50 फीसदी कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का वादा अब तक लागू क्यों नहीं हुआ।

सरकार ने जवाब देने से बचते हुए सिफर् अपनी पुरानी एएसपी नीति दोहरा दी।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि उसने राज्यों पर एमएसपी बोनस खत्म करने का दबाव डाला, जिसे बिना किसी तकर् के‘राष्ट्रीय प्राथमिकताओं’के नाम पर सही ठहराया गया। उनका कहना था कि इसके साथ ही एक और गंभीर सवाल है अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में‘गैर-टैरिफ बाधाएँ’घटाने की बात कही गई है।

क्या इसका मतलब एमएसपी और सरकारी खरीद को कमजोर करना है। सरकार इस सवाल से भी बच रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों से किया वादा तो निभाना नहीं चाहती, अपने स्वार्थ के लिए वो भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है। उन्होने कहा कि वह किसानों के अधिकार और एमएसपी की रक्षा के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज़ उठाते रहेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments