लोकायुक्त न्यूज़
मथुरा | Mathura में किसान परिवार के बेटे के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। ईस्ट प्रताप नगर, महोली रोड निवासी नव-नियुक्त लेफ्टिनेंट Anshul Gautam के शहर पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ मिठाइयां भी बांटी गईं।
अंशुल के पिता Mahesh Gautam पेशे से किसान हैं, जबकि उनकी मां Mithlesh Gautam आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। बेटे की उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र के लोग बेहद गौरवान्वित नजर आए।
अंशुल ने दसवीं की पढ़ाई ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल और बारहवीं कान्हा माखन स्कूल से पूरी की। इसके बाद Aligarh Muslim University से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने दो साल नौकरी करते हुए सेना में जाने की तैयारी जारी रखी और अंततः भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान परिवार से निकलकर सेना में अधिकारी बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। 🇮🇳
