HomeHOMEIndiGo फ्लाइट में उड़ान के दौरान महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का चौंकाने...

IndiGo फ्लाइट में उड़ान के दौरान महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का चौंकाने वाला आरोप — सोते समय किया अनुचित स्पर्श, दूसरी कोशिश पर रंगे हाथ पकड़ा गया

LOKAYUKT NEWS

 दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार खानसा जुनेद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के जरिए अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उनके बगल में बैठे एक यात्री ने उड़ान के दौरान उनके साथ छेड़खानी की। खानसा के अनुसार, यह घटना उस वक्त शुरू हुई जब वह सो रही थीं। आरोपी ने नींद में उन्हें गलत तरीके से छुआ, लेकिन जब उसने दोबारा वही हरकत करने की कोशिश की, तो खानसा जाग रही थीं और उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

जब पत्रकार ने इस अभद्र व्यवहार का विरोध किया और आरोपी से सवाल पूछे, तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा खानसा को ही गलत ठहराने की कोशिश की। आरोपी ने बेहद बेशर्मी से कहा कि उन्हें “भ्रम” (Hallucination) हो रहा है और ऐसी कोई बात नहीं हुई है। हालांकि, खानसा के विरोध के बाद मामला बढ़ गया।

जैसे ही फ्लाइट मुंबई हवाई अड्डे पर लैंड हुई, एयरलाइन के स्टाफ ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इंडिगो एयरलाइन को इस पूरी घटना की जानकारी है और उन्होंने उचित कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर खानसा की पोस्ट वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने भी तुरंत इस पर संज्ञान लिया। पुलिस ने पत्रकार से संपर्क कर उनसे फ्लाइट नंबर, सीट नंबर और संपर्क विवरण जैसे जरूरी जानकारी मांगी है ताकि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments