LOKAYUKT NEWS
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में रसोई गैस एलपीजी की कथित किल्लत मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जनता कितना बर्दाश्त करेगी? लोकसभा सदस्य ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हर चीज के दाम बढ़ गए हैं।
उन्होंने कहा, ”लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं और अब LPG के लिए जूझ रहे हैं। यह मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है।” प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर सदन में इन मुद्दों पर चर्चा होती तो अच्छा होता और सदस्य वहां जनता के सवाल उठा पाते।
