लोकायुक्त न्यूज़/बैलिस्टर तिवारी
कुशीनगर। जिले में कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन, एक जनरेटर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेमान राईनी, शशिरंजन तिवारी और शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह पहले इलाके में रेकी करता था और मौका मिलते ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद वाहनों को बिहार में ले जाकर बेच दिया जाता था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।
