HomeHOMEआशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के आरोपों पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले— सुरक्षा...

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के आरोपों पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले— सुरक्षा पाने के लिए किया जा रहा नाटक !

लोकायुक्त NEWS 🌟 🔥 ✨
यूपी के रायबरेली में यात्रा के दूसरे दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर हुए कथित हमले के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और अभी तक उनके पास इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि आशुतोष ब्रह्मचारी के अटेंडेंट के अनुसार जब वे बाथरूम जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन वापस लौटने के बाद उन्होंने हमले का आरोप लगा दिया। इस पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह सुरक्षा पाने के लिए किया गया एक नाटक हो सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने समर्थकों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या शारीरिक नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी मतभेद का जवाब बौद्धिक रूप से दिया जाना चाहिए, न कि हिंसा के माध्यम से।

21 लाख रुपये के इनाम की चर्चा पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई इनाम उन्होंने घोषित नहीं किया है। जिसने भी ऐसी घोषणा की है, वही इसके बारे में बेहतर बता सकता है।

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि यदि किसी के पास कोई सबूत था तो उसे पहले ही सार्वजनिक किया जाना चाहिए था। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारतीय रेल और रेलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदारी है, इसलिए इस मामले में उन्हें जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments