लोकायुक्त न्यूज़ मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शनिवार को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके एक बयान ने खासा ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या की तरह मथुरा में भी आगे का कार्यक्रम होगा। उनके इस बयान को Shri Krishna Janmabhoomi और Shahi Idgah Mosque से जुड़े विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा।इससे पहले सीएम योगी ने Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad की बैठक में भाग लिया, जहां ब्रज क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर चर्चा और निर्णय लिए गए। बैठक Gita Shodh Sansthan के प्रेक्षागृह में आयोजित हुई।बैठक के बाद मुख्यमंत्री Mathura स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुर केशवदेव, योगमाया और गर्भगृह में दर्शन किए। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि का कण-कण कृष्ण और राधारानी की स्मृतियों से भरा है।सीएम ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार जीवन में उत्साह, सकारात्मकता और उमंग का संदेश देते हैं और हमें जीवन को सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीने की प्रेरणा देते हैं।
