Homeउत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर11 मार्च को खलीलाबाद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम, राज्य महिला आयोग की...

11 मार्च को खलीलाबाद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम, राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं!

(Report- Mohammad Sayeed journalist)
संतकबीरनगर । जनपद में महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से तहसील खलीलाबाद के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे आयोग की सदस्या के समक्ष रख सकेंगी, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम के साथ ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर, विकास खंड नाथनगर में एक जागरूकता चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। इस चौपाल के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।

SantKabirNagar #MahilaAayog

MahilaJansunwai #WomenEmpowerment

UPWomenCommission #Khalilabad

GovernmentProgram #WomenSafety

UPNews #LocalNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments