Home HOME UPSSSC लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख तय, 3.66 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

UPSSSC लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख तय, 3.66 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

UPSSSC लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख तय, 3.66 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

LOKAYUKT NEWS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लेखपाल के कुल 7,994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से किया गया है।

जेई (सिविल) मुख्य परीक्षा की तिथि भी तय
आयोग ने अवर अभियंता (सिविल) भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जानकारी
आयोग ने दोनों परीक्षाओं का कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश और प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी भी समय-समय पर वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

7994 लेखपाल पदों पर होगी भर्ती 
आप को बता दें कि  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें आरक्षण के तहत 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC) और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) ईडब्ल्यूएस (EWS – Economically Weaker Section) को 10 प्रतिशत के तहत आरक्षण  का आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू  किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here