Homeअंतरराष्ट्रीयकुवैत के आसमान में तनाव, सेना ने मार गिराए दुश्मन के ड्रोन

कुवैत के आसमान में तनाव, सेना ने मार गिराए दुश्मन के ड्रोन

Lokayukt News

कुवैत सिटी में सोमवार तड़के कुवैत वायु रक्षा बल ने “कई दुश्मन हवाई लक्ष्यों” को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर मार गिराया।  कुवैत रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सभी लक्ष्य देश के मध्य क्षेत्र में ट्रैक किए गए और समय रहते उन्हें नष्ट कर दिया गया। हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की 28 फरवरी को तेहरान में संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो गई। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Epic Fury नाम दिया, जबकि इजरायल ने इसे Roaring Lion कहा। हमले में तेहरान के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
 

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres और United Nations Security Council को पत्र लिखकर अमेरिका और इजरायल पर “अवैध बल प्रयोग” का आरोप लगाया। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments