Homeउत्तर प्रदेशघनश्याम दास बने बसपा के मंडल प्रभारी गोरखपुर!

घनश्याम दास बने बसपा के मंडल प्रभारी गोरखपुर!

लोकायुक्त NEWS
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जिले के वरिष्ठ व कद्दावर नेता घनश्याम दास को एक बार फिर गोरखपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
घनश्याम दास बसपा के कैडर आधारित नेता माने जाते हैं। वे इससे पहले भी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। कई चुनावों में वे पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुके हैं।
महाराजगंज जिले में घनश्याम दास को एक सशक्त वक्ता और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी पुनर्नियुक्ति से गोरखपुर मंडल में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments