HomeNational (राष्ट्रीय)भारतीय रेल14021/14022 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)-पुरुलिया एक्सप्रेस का संचलन !

14021/14022 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)-पुरुलिया एक्सप्रेस का संचलन !

लोकायुक्त न्यूज़ गोरखपुर :

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 14021/14022 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)-पुरुलिया एक्सप्रेस का संचलन शीघ्र ही किया जायेगा। यह ट्रेन मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी आॅनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, अयोध्या कैंट, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन के संचलन से पुरुलिया, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, पूर्वी दिल्ली जिला के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को सीधा और किफायती यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा। इस ट्रेन के संचलन से आम नागरिकों, विशेषकर तीर्थयात्रियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा आसान होगी। युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार, शिक्षा और व्यवसाय के लिए बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से बेहतर अवसर प्राप्त होगें। इस ट्रेन सेवा के माध्यम से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments