HomeHOMEहोली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की खास...

होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की खास पहल, हुब्बल्ली–गाजीपुर सिटी के बीच विशेष ट्रेन चलेगी!

लोकायुक्त न्यूज़
गोरखपुर। होली पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे ने 07337/07338 श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन–गाजीपुर सिटी–श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, 07337 श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन–गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 09 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 4 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन हुब्बल्ली जंक्शन से शाम 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और गदग बाईपास, बादामी, बागलकोट, विजयपुरा, सोलापुर, दौंड, मनमाड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन और वाराणसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर तीसरे दिन शाम 16:15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 07338 गाजीपुर सिटी–श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन विशेष ट्रेन 12 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 4 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन गाजीपुर सिटी से सुबह 05:45 बजे रवाना होकर औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, मनमाड, सोलापुर और विजयपुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए रात 23:55 बजे हुब्बल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 3 तथा एसएलआर/डी के 2 कोच शामिल होंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments