Homeउत्तर प्रदेशशादी की खुशियों में कट्टे की धमक—डीजे पर तमंचा लहराया, विरोध करने...

शादी की खुशियों में कट्टे की धमक—डीजे पर तमंचा लहराया, विरोध करने पर ग्रामीण को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

लोकायुक्त NEWS
यूपी में कानपुर देहात जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिचौरा गांव में एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब डीजे की धुन पर एक युवक अवैध तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा। युवक की इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीण अजब सिंह ने जब शादी समारोह में खुलेआम कट्टा लहराने और फायरिंग का विरोध किया, तो दबंगों का गुस्सा भड़क उठा। आरोप है कि विरोध से आगबबूला हुए आरोपियों ने अजब सिंह के परिजन अजय प्रताप पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में अजय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल अजय प्रताप ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने सरेआम गुंडागर्दी दिखाते हुए न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने मनीष, छोटू, सत्यम ठाकुर, विशाल और विवेक समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर गांव में लगातार दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तमंचा लहराने और मारपीट करने वाले सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

बाइट – अजय प्रताप (घायल):
“मैंने सिर्फ गलत का विरोध किया था, लेकिन दबंगों ने मुझे बेरहमी से पीट दिया।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments