संतकबीरनगर। जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त दयालू साहनी पुत्र जयहिन्द, निवासी हरना थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर को बढ़या ठाठर बाजार से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वादिनी ने 10 मार्च 2026 को थाना मेंहदावल में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उक्त अभियुक्त ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
थाना मेंहदावल पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार 13 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी एवं कांस्टेबल अरुण यादव।
हैशटैग:
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, मेंहदावल पुलिस की कार्रवाई
Recent Comments
on Hello world!
